नयी दिल्ली , मार्च 16 -- मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) द्वारा कार्यान्वित युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का उद्देश्य देशभर के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहन देना है। ये कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के साथियों के साथ संवाद करने, विविध संस्कृतियों का अनुभव करने और विकासात्मक पहलों तथा करियर के अवसरों से अवगत होने के अवसर प्रदान करते हैं।
मेरा युवा भारत द्वारा वर्तमान में कार्यान्वित युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों में अंतर-राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम (आईएसवाईईपी) और अंतर-जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईडीवाईईपी) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मेरा युवा भारत गृह मंत्रालय (एमएचए) के सहयोग से जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (टीवाईईपी) और कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (केवाईईपी) का संचालन करता है।
वर्ष 2023-24 के दौरान, युवा आदान प्रदान कार्यक्रम मेरा युवा भारत वार्षिक कार्य योजना का हिस्सा नहीं थे। लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 में, अंतर-राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईएसवाईईपी) और अंतर-जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईडीवाईईपी) को मेरा युवा भारत वार्षिक कार्य योजना में शामिल किया गया। मेरा युवा भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान गृह मंत्रालय के सहयोग से जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (टीवाईईपी) और कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (केवाईईपी) भी कार्यान्वित किए।
राजवार्तानयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) द्वारा कार्यान्वित युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का उद्देश्य देशभर के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहन देना है। ये कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के साथियों के साथ संवाद करने, विविध संस्कृतियों का अनुभव करने और विकासात्मक पहलों तथा करियर के अवसरों से अवगत होने के अवसर प्रदान करते हैं।
मेरा युवा भारत द्वारा वर्तमान में कार्यान्वित युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों में अंतर-राज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम (आईएसवाईईपी) और अंतर-जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (आईडीवाईईपी) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मेरा युवा भारत गृह मंत्रालय (एमएचए) के सहयोग से जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (टीवाईईपी) और कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (केवाईईपी) का संचालन करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित