भुवनेश्वर , फरवरी 03 -- ओडिशा की छह दिवसीय यात्रा पर सोमवार को पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को जाजपुर में 12वीं सदी के शक्ति तीर्थ मां बिराजा मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति बाद में नवी गया में धार्मिक अनुष्ठान करेंगी जो पूर्वजों के सम्मान में पूजा-अर्चना करने के लिए एक पवित्र नदी घाट है।
राष्ट्रपति का बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है। चार फरवरी को राष्ट्रपति रायरांगपुर के महुलदिहा स्थित सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी एवं छात्राओं से बातचीत करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित