रांची , दिसम्बर 28 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज राजधानी रांची पहुंचीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचीइस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपति का अभिवादन और स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने इस खास मौके पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) सप्रेम भेंट किया।

राष्ट्रपति के आगमन के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से लोकभवन रांची (राजभवन) के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सुरक्षा काफिले के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट से लोकभवन तक के मार्ग पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। ट्रैफिक को नियंत्रित रखा गया तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

झारखंड प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों और मुलाकातों का आयोजन प्रस्तावित है, जिसको लेकर प्रशासन पहले से ही पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित