बारां , मार्च 08 -- राजस्थान के बारां जिले में एक मार्च से राशन डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही।

राशन डीलर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे पब्लिक पार्क में एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन देंगे।

आंदोलन समिति के संयोजक गजेंद्र सुमन ने रविवार को बताया कि समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को एक बार पुनः मांग पत्र देकर शीघ्र समाधान करवाने की मांग की जायेगी। उसके पश्चात भी मांगों को पूरी नहीं किया तो आंदोलन को गति देते हुए धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित