श्रीगंगानगर , दिसम्बर 13 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में रावलामंडी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल में लगातार फैल रहे असंतोष के चलते शनिवार को मंडल के महामंत्री मांगूसिंह और एक बूथ अध्यक्ष बलवंतसिंह ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिये।
इससे पहले जुलाई 2025 में मंडल के मंत्री संजय टांटिया ने भी इस्तीफा दिया था। टांटिया का इस्तीफा जिलाध्यक्ष ने नामंजूर कर दिया था। रावला मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं में उपज रहे आक्रोश से खलबली मच गई है। इस्तीफा देने वाले मंडल पदाधिकारी ने कहा है कि पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं होने और उनके काम नहीं होने के कारण त्यागपत्र दिया है।
पदों से त्यागपत्र देने वाले पदाधिकारियों ने कहा है कि शीघ्र ही प्रदेश स्तर के संगठन को पूरी जानकारी दी जाएगी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ काम करने वालों के बारे में बताया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित