रायसेन , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल निकालते समय एक किसान की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 1 निवासी नर्मदा कहार पुत्र छुट्टन कहार के रूप में हुई है। वह अपने खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकाल रहे थे, तभी अचानक मशीन में फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में मौजूद लोगों की मदद से शव को मशीन से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित