रायसेन , मार्च 11 -- मध्यप्रदेश के रायसेन किले में तोप के अवैध उपयोग और वायरल वीडियो के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने रायसेन के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के क्षेत्रीय निदेशक से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
उल्लेखनीय है कि रायसेन के ऐतिहासिक किले से तोप चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया था। वीडियो में कुछ युवक तोप दागते हुए नारे लगाते और ईरान का साथ देने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी सहित युसूफ शेख, वसीम मोहम्मद और पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित