रायबरेली , फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिला कांग्रेस ने 13 फरवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से 'मनरेगा बचाओ संग्राम पद यात्रा' आयोजित करने की घोषणा की है। कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार पद यात्रा का उद्देश्य मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना तथा श्रमिकों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। इसके लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और स्थानीय पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पद यात्रा के दौरान गांव-गांव संपर्क कर मनरेगा से संबंधित सवालों और समस्याओं को सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित