रायबरेली , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मदईखेड़ा गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब अशोक कुमार का पुत्र हिमांशु किसी काम से गन्ना कांटे के पास स्थित दुकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान भोजपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतक के पिता खेत में काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित