रायबरेली , फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के नसीराबाद क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम बालिका अपने गांव के पास खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान उमेश तथा कुलदीप सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नसीराबाद में अपराध से सम्बंधित धाराओं में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित