रायपुर, 22 फरवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के समीप हुआ, जब धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का नियंत्रण खोने से वाहन सड़क पर डगमगाया और पास से गुजर रही कार पर जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित