रायपुर , मार्च 31 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में सोमवार रात भीषण आग लग गयी।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु करते हुए समन्वित प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इसके बाद देर रात बारह बजे जिला कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने और आग की घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की जनहानि रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित