रायपुर , अप्रैल 17 -- ) रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की अपराध-रोधी और साइबर इकाईने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बड़े पैनल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की सतत निगरानी में की गई इस कार्रवाई में अब तक इस प्रकरण में कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने चार राज्यों में संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को भी तोड़ने में सफलता प्राप्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित