रायगढ़ , अप्रैल 10 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में हरित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इतवारी बाजार स्थित नवनिर्मित ऑक्सीजोन "सिंदूर पार्क" का शुक्रवार को महापौर जीवर्धन चौहान ने निरीक्षण किया। यह पार्क पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पार्क में विकसित हरित क्षेत्र, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। "सिंदूर पार्क" में विशेष रूप से सिंदूर (कुमकुम) के पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ इसकी प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ा रहे हैं। रात के समय की गई लाइटिंग व्यवस्था पार्क को और अधिक आकर्षक बनाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित