रायगढ़ , दिसंबर 27 -- महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के खोपोली में मंगेश कालोखे हत्याकांड के संबंध में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने में सफलता हासिल की है।
नव-निर्वाचित नगर परिषद सदस्य मानसी कालोखे (शिवसेना-शिंदे) के पति मंगेश कालोखे की हत्या के बाद जिला पुलिस अधीक्षक आंचल दलाल की देखरेख में खोपोली, नवी मुंबई हवाई अड्डे, रायगढ़ और अन्य क्षेत्रों में संदिग्ध आरोपियों की तलाश के लिए आठ पुलिस टीमें बनायी गयीं।
पुलिस ने 26 घंटे के भीतर रायगढ़ जिले के नागोठाणे में मुख्य आरोपी रविंद्र देवकर और उसके पुत्र दर्शन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस बीच, खोपोली पुलिस स्टेशन के सामने 'थिय्या आंदोलन' (धरना) आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित