रायगढ़ , फरवरी 18 -- छत्तीसगढ़ में रायगढ़ शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे डंपिंग क्षेत्र में तेजी से फैलने लगी। कचरे के विशाल ढेर से उठती आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। पूरे शहर में धुएं की परत नजर आने लगी, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपिंग यार्ड में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील कचरा जमा रहने के कारण आग तेजी से फैली। भीषण गर्मी और तेज हवा ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे आसपास के इलाकों तक आग पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित