अयोध्या , दिसम्बर 18 -- राममंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी के पांच दिवसीय आयोजन का कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी कर दिया है।

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रमों की शुरुआत 29 दिसंबर से होगी जबकि 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी का मुख्य कार्यक्रम है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों में नियमित मानस पाठ, कथा के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम सायंकाल से रात नौ बजे तक होंगे।

डॉ मिश्र ने बताया कि 29 दिसम्बर को प्रातः आठ से दो बजे तक मानस पाठ,ढाई से साढ़े पांच बजे तक जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य द्वारा कथा एवं सायंकाल साढ़े पांच से सात बजे तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा रामलीला की प्रस्तुति होगी। 30 दिसम्बर को भी यही कार्यक्रम इसी समय रहेगा। 31 दिसम्बर को आठ से साढ़े बारह बजे तक मानस पाठ, दोपहर एक से तीन बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का उद्घाटन सत्र कार्यक्रम तदोपरान्त कथा, शाम छह से साढ़े सात बजे तक कवि सम्मेलन और इसके बाद अंशिका सिंह वाराणसी द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित