रामनगर , मार्च 16 -- उत्तराखंड में सोमवार को रामनगर विधानसभा के मालधन ब्लॉक में अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिलाओं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को धिकारते हुये नारे लगाकर कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल है, चाहे रोजगार देने के मामले में हो या महंगाई कम करने के मामले में, भाजपा सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि हम सरकार की तानाशाही नहीं चलने देंगे और जहां एक तरफ बेरोजगारी इस कदर बढ़ गयी है तो दूसरी तरहफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 की बढ़ोतरी करने से महिलाओं का रसोई बजट खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब तक इस बढे हुए गैस सिलेंडर के मूल्यों को वापस नहीं लेंगे तब तक हम इसी तरह सड़कों पर लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हेमा देवी, माया देवी, श्रीमती सुनीता, मीना देवी, सरस्वती देवी श्रीमती आनंदी सीता देवी, रेवती देवी सुमन आदि महिलाएं उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित