रामनगर , मार्च 13 -- उत्तराखंड के रामनगर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था से लगने वाले भीषण जाम एवं अवैध अतिक्रमण से जनता को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) गोपाल सिंह चौहान ने नगर पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें पुलिस, यातायात, परिवहन , नगरपालिका, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग के अलावा विभिन्न वाहन यूनियन के पदाधिकारी एवं फड ठेले कारोबार से जुड़े लोग मौजूद रहे।
एसडीम ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर की मुख्य सड़क रानीखेत रोड पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यहां पर खड़े होने वाले ट्रक बस टैक्सी एवं जिप्सी वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर ही अभियान खड़े किए जाएंगे इसके अलावा ई-रिक्शा एवं टेंपो वाहनों के लिए भी रूट तय किया जाएगा तथा इस मार्ग पर अवैध अतिक्रमण किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा तथा मुख्य बाजार में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में चालान कर जुर्माना सुनने की कार्रवाई की जाएगी, दूसरे चरण में भी यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो संबंधित व्यक्ति का मोटी रकम का चालान किया जाएगा, यदि इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी तथा नगर पालिका द्वारा निर्धारित वेंडिंग जोन पर फड़ एवं खोखे वाले अपना व्यापार करेंगे तथा नगर में कुछ और स्थान पर वेंडिंग जोन चिन्हित करने की कार्रवाई की जाएगी।
श्री चौहान ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए सभी को प्रशासन का सहयोग करना होगा और अवैध अतिक्रमण को लेकर भी उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अवैध अतिक्रमणकारियों अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें तथा अभियान में मौजूद टीम जेसीबी मशीन लेकर चलेगी इसके बाद अबैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा की शनिवार से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर में कार्रवाई की जाएगी तथा उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारी से भी सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित