रामनगर , अप्रैल 18 -- उत्तराखंड में रामनगर मंडी समिति के सचल दल ने मुनाफा खोरी रोकने के उद्देश्य रानीखेत रोड पर फल एवं सब्जियों के मूल्य नियंत्रण रखने के लिए जांच अभियान चलाया और उन्हें मूल्य सूची लगाने की हिदायत दी है।
मंडी समिति सचिव सहील अहमद ने कहा कि सभी फुटकर कारोबारी रविवार तक अनिवार्य रूप से मूल्य सूची लगायें। ऐसा न करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
मंडी सचिव ने कहा कि सभी फुटकर कारोबारी मंडी कार्यालय में स्वयं आकर लाईसेंस बनवायें, बिना लाईसैंस के कारोबार करने वाले कारोबारियों पर मंडी अधिनियम 2011 के अन्तर्गत कार्रवाई अमल में लायी जाएगीइस दौरान सचल दल में मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, सुरेन्द्र सिंह, ललित पंत आदि शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित