रामनगर,14अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर के लुटाबड़ क्षेत्र में आबादी के पास आज सुबह कटहल के पेड़ में चढ़े एक गुलदार (लेपर्ड) को वन विभाग ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ दुष्यंत शर्मा और उनकी टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर जांच कर जंगल मे छोड़ने की कारवाई की जा रही है,बता दें कि यह लेपर्ड मादा है और जो गभर्वती भी है।

यह जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि लुटाबड़ क्षेत्र में आज हमारी टीम को सूचना मिली की पेड़ में एक लेपर्ड चड़ा हुआ है यह घटना आज सुबह की है, जिसको देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम का गठन किया गया और उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया है, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, टीम ने लेपर्ड को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए ट्रैंक्विलाइज़र किया गया है.जिसके बाद प्राथमिक उपचार और आवश्यक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित