रामनगर,30दिसंबर(वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का समापन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल जी को सुशासन, राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट-भिकियासैंण क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की गई।
इस कार्यक्रम में हल्द्वानी से आए कौस्तुभानंद जोशी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नन्हे सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चंदन सिंह बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पीरूमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत तथा मालधन मंडल अध्यक्ष प्रेम आर्या ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, जिला संयोजक पूरन नैनवाल, सह संयोजक रामभरोसे डब्बल एवं अजय पाल भी मंचासीन रहे। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भावना भट्ट, धनेश्वरी घड़ियाल, रुचि गिरी शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, महामंत्री नवीन करगेती, सलभ मित्तल, भगीरथ लाल चौधरी, राकेश अग्रवाल, दीप्ति रावत, नीमा मठपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया गया।
वही मीडिया प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित