अयोध्या , दिसम्बर 17 -- श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा बुधवार को अयोध्या नगरी में धूमधाम से निकाली गई । इस यात्रा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और धार्मिक ध्वज लेकर चल रहें थे।
यात्रा लाजपत नगर, रिकाबगंज, चौक, फतेहगंज से होकर मारवाड़ी भवन पर समाप्त हुईं। खाटू नरेश की आकर्षण झांकी, पुष्प वर्षा, भजन संध्या के संकल्प ने आयोजन को भक्ति और सामाजिक सेवा का अनुपम संगम बना दिया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पुरे वातावरण में "खाटू नरेश के जयकारे गूंजते रहें। निशान यात्रा का स्वागत विभिन्न स्थानों पर आरती व प्रसाद वितरण कर उत्साहवर्धन किया।
अयोध्या में समारोहपूर्वक निकाली गई निशान यात्रा में लखनऊ से आये आशीष चित्रांशी व श्याम मण्डल के पप्पू सांवरिया,वंदन मिश्रा, सचिन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल द्वारा भजन किया गया। नारायणी म्यूजिकल ग्रुप के रोहित सांवरिया द्वारा स्वर लहरी किया गया। बीच बीच में श्री श्याम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। बृहस्पतिवार सांय काल 6 बजे 58 वीं श्री श्याम जयंती महोत्सव मारवाड़ी भवन में मनाये जायेगा, जिसमें बाबा का भव्य दरबार एवं बाबा की आलौकिक झांकी का दरबार होगा। जिसमें भावपूर्ण भजनामृत रस प्रवाह नंदकिशोर शर्मा जी ( नंदू भैया ) व संजय पारिक जी ( जयपुर ) व श्याम मण्डल द्वारा किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित