भोपाल , फरवरी 26 -- रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुपपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट का अतिरिक्त प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया है।
यह ठहराव गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस के 27 फरवरी 2026 को संतरागाछी से प्रस्थान करने पर तथा गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के 4 मार्च 2026 को रानी कमलापति से प्रस्थान करने पर प्रभावी होगा। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी। निर्धारित समयानुसार गाड़ी संख्या 22170 का अनुपपुर स्टेशन पर आगमन समय सुबह 09.53 बजे तथा गाड़ी संख्या 22169 का आगमन समय रात्रि 00.31 बजे रहेगा।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस ठहराव से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रेल सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं अधिकृत ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त कर यात्रा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित