नयी दिल्ली , अप्रैल 03 -- उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन शनिवार को एक दिन की बिहार यात्रा पर जाएंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन कल बिहार जाएंगे और मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
श्री राधाकृष्णन यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण में स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित