जयपुर , मार्च 24 -- राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को डीडवाना में नवनिर्मित एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कर्नल राठौड़ ने कहा कि यह परिसर क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों (ईएसएम), वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इस एकीकृत परिसर का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। अब जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पेंशन सहायता केंद्र और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित