मुंबई , मार्च 19 -- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर "महाराष्ट्र-नेक्स्ट" नाम से एक नयी पहल की शुरुआत की।

श्री ठाकरे ने सोशल मीडिया पर जारी विशेष वीडियो के माध्यम से इस पहल की शुरुआत की। वह आज एक रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं, जहाँ वह पार्टी की भविष्य की रणनीति और मुख्य प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत कर सकते हैं। गौरतलब है कि ठाकरे भाइयों के बीच हाल ही में हुए राजनीतिक गठबंधन के बाद यह पहली गुड़ी पड़वा सभा होगी, जिससे उनकी टिप्पणियाँ विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती हैं। सभी की निगाहें ठाकरे के भाषण और मुख्य घोषणाओं पर टिकी होंगी।

श्री ठाकरे ने सोशल मीडिया पर कहा, "आइए, हम अपने महाराष्ट्र की बेहतरी के बारे में स्वयं सोचें" के नारे के साथ, ठाकरे ने युवाओं से राज्य के उज्ज्वल भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।"एमएनएस प्रमुख का यह यह वीडियो महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और मशहूर किलों को दिखाता है, और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ-साथ मेहनतकश लोगों को भी श्रद्धांजलि देता है। इसकी शुरुआत रायगढ़ जैसे किलों के हवाई दृश्यों से होती है, जो महाराष्ट्र की अदम्य भावना को दर्शाने वाली पंक्तियों के साथ गर्व और वीरता पर ज़ोर देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित