भोपाल , अप्रैल 3 -- मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार राज्य सूचना आयोग में नए राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की गई है।
राजपत्र में प्रकाशित आदेश के अनुसार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत राज्य सूचना आयोग में कार्यरत मुख्य सूचना आयुक्त एवं अन्य आयुक्तों के अतिरिक्त श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि राज्य सूचना आयुक्तों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से निर्धारित होगा, जो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगा। यह नियुक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोग की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित