चंडीगढ़ , अप्रैल 29 -- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवाएं कल्याण एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार पंजाब के स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार बेटियों तथा अविवाहित बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान कर रही है।

श्री भगत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिया है और उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके सम्मान और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कररही है। पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है, वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है। राष्ट्र के प्रति स्वतंत्रता सेनानियों की सेवा और बलिदान आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके सम्मान और गरिमा को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित