पटना , अप्रैल 10 -- गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने शुक्रवार को अभियोजन कार्यों के प्रगति की जिलावार समीक्षा की, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना और पूर्णियां प्रमंडल के सभी जिलों के अभियोजन पदाधिकारी शामिल हुए।
अपर मुख्य सचिव ने जिले में लंबित एवं निष्पादित समन, वारंट, कुर्की, जब्ती की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि माह मार्च, 2026 में संबंधित जिलों में समन के 10303 मामले, जमानतीय अधिपत्र-5314, गैर-जमानतीय अधिपत्र-5953, इश्तेहार-1105 और कुर्की के 703 मामलों का तामिला कराया गया। इसके साथ ही जिलों के विभिन्न न्यायालयों में 4930 साक्षियों की गवाही कराई गई तथा सीसीटीएनएस पर 10011 प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसके विरूद्ध 14058 काण्डों का निष्पादन कराया गया। उन्होंने संबंधित जिले में लंबित आदेशिकाओं एवं काण्डों के निष्पादन दर बढ़ाने का निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने शस्त्र अधिनियम से संबंधित लंबित वादों का त्वरित निष्पादन कराने के निर्देश संबंधित अभियोजन पदाधिकारियों को दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित