रायपुर , जनवरी 21 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन आईएएस अधिकारियों को बुधवार को नयी जिम्मेदारियां प्रदान की हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को समग्र शिक्षा के आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित