श्रीगंगानगर , फरवरी 22 -- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक रविवार को राजकीय चिकित्सालय के समीप स्थित लीला धर्मशाला में हुई।
बैठक में जिले की कार्यकारिणी के गठन, संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में महासंघ के जिला पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधी, कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना महासंघ का सर्वोच्च उद्देश्य है। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित समस्याओं, सेवा नियमों में संशोधन, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों पर गहन चिंतन किया।
बैठक में सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी का पूर्ण गठन अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित