चंडीगढ़ , मार्च 18 -- हरियाणा में सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य में हुए राज्यसभा चुनाव को लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया है।

कुमारी सैलजा ने हालांकि आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रभावित करने के प्रयास किए गए, जो लोकतंत्र की भावना के अनुरूप नहीं हैं।

सिरसा सांसद ने कहा कि हाल के समय में कई राज्यों में यह प्रवृत्ति देखने को मिल रही है कि जहां भाजपा को स्वाभाविक समर्थन नहीं मिलता, वहां परिस्थितियों को प्रभावित कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली ताकतों के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के घटनाक्रम को कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है और पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने भी इस पर अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित