पटना , मार्च 17 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवेश राम राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर की।
भाजपा नेता शिवेश राम ने इस दौरान महावीर मंदिर के प्रांगण में स्थापित संत शिरोमणि रविदासजी की भव्य मूर्ति पर माल्यार्पण किया और नमन के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान श्री राम ने कहा कि वह स्वयं रविदास समाज से आते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि रविदास समाज के एक बेटे को राज्यसभा भेजकर श्री मोदी ने इस समाज के लोगों का मान बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार और कहा कि बिहार से पहली बार कोई रविदास समाज का व्यक्ति देश के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने समाज में अंतिम पायदान पर बैठे हुए एक व्यक्ति को राज्यसभा भेज कर समूचे रविदास समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की उस महान संगठनात्मक संस्कृति और प्रामाणिकता का प्रमाण है, जहाँ एक समर्पित कार्यकर्ता को भी उसकी निष्ठा और परिश्रम के आधार पर सम्मान और जिम्मेदारी दी जाती है।"श्री राम ने कहा कि वह राज्यसभा में बिहार की जनता की आकांक्षाओं, उनके सपनों और प्रदेश से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित