रायपुर , मार्च 09 -- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए द्विवार्षिकी निर्वाचन में लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम निर्वाचित घोषित की गई हैं। रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने दोनों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित