रायपुर , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यसभा के उपसभापति पद पर हरिवंश नारायण सिंह के लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह निर्वाचन सदन का हरिवंश नारायण सिंह के प्रति गहरे विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनकी निष्पक्ष, संतुलित एवं गरिमामय कार्यशैली सदन के संचालन की विशिष्ट पहचान रही है, जिसने कार्यवाही को प्रभावी और सार्थक बनाया है।
श्री साय ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यक्त विश्वास श्री सिंह के समृद्ध अनुभव, विद्वत्ता और सर्वस्वीकार्य नेतृत्व को और मजबूती प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए पुनः शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित