भोपाल , जनवरी 21 -- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से बुधवार को लोकभवन में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय विदेश सेवा में चयन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भेंट के दौरान आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल की सह-संचालक श्रीमती नेहा भारतीय ने राज्यपाल को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय विदेश सेवा देश की वैश्विक पहचान को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उनसे राष्ट्रहित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित