देहरादून , अप्रैल 06 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उन्हें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित