चंडीगढ़ , दिसंबर 23 -- पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 दिसंबर को आहूत किया गया है।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर वी बी जी राम जी अधिनियम लाने पर चर्चा के लिए राज्य विधानसभा का यह विशेष सत्र बुलाया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को इसकी मंजूरी दी थी।

इसी क्रम में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस एक दिन के विशेष सत्र को बुलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित