चंडीगढ़ , फरवरी 18 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को लोक भवन में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस महान संत आध्यात्मिक गुरु और मानवता के पथप्रदर्शक थे। उन्होंने कहा, "मैं स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विश्वभर में भाईचारे भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का जो संदेश उन्होंने दिया, वह आज भी समूची मानवता को प्रेरित कर रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाएं प्रेम सहिष्णुता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान का संदेश देती हैं। उनका जीवन सादगी समर्पण और ईश्वर भक्ति का अनुपम उदाहरण है जिससे समाज को नैतिक मूल्यों की दिशा मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित