जम्मू , मार्च 27 -- जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को राजौरी जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक वन रक्षक और एक फॉरेस्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद ज़मान (वन रक्षक) और ऐज़ाज़ अहमद (फॉरेस्टर) के रूप में हुई है। ये राजौरी के बाकोरी (रेंज कांडी) में तैनात थे।
यह मामला एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर आधारित है। वह अपनी निजी भूमि पर सेप्टिक टैंक और भूमिगत टैंक की खुदाई करवा रहा था। शिकायत के अनुसार, 13 मार्च को वन रक्षक मोहम्मद ज़मान ने काम रुकवा दिया और दावा किया कि यह जमीन वन विभाग की है। काम जारी रखने के बदले में उसने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी और धमकी दी कि पैसे न देने पर काम नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित