श्रीगंगानगर , मार्च 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के उद्योगपति एवं जाने-माने समाजसेवी राजेश जैन को अग्रोहा विकास ट्रस्ट की श्रीगंगानगर जिला इकाई का सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया है।

ट्रस्ट के सदस्यों ने सोमवार को बताया कि ट्रस्ट की जिला इकाई की रविवार को हुई बैठक में उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अगले तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए राजेश जैन को अध्यक्ष, नानकचंद्र जैन को सचिव और रमेश गोयल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना।

यह चुनाव अग्रसेननगर में स्थित ट्रस्ट के भवन में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र जिंदल की उपस्थिति में संपन्न हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को उपस्थित सभी लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।निर्वातमान अध्यक्ष राजेंद्र लोहिया और उनकी कार्यकारिणी ने पिछले कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित