नई दिल्ली , अप्रैल 27 -- नीति आयोग ने सोमवार को कार्यभार संभालने वाले अपने दो नए सदस्यों राजीव गौबा और डॉ. एम. श्रीनिवास का स्वागत करते हुए कहा है इन सदस्यों के विशाल अनुभव से आयोग को अपने काम में बड़े लाभ की उम्मीद है।

आयोग ने कहा है कि श्री राजीव गौबा अपने व्यापक व्यापक और उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव के साथ शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रमुख नीतिगत प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित