अजमेर , दिसम्बर 02 -- राजस्थान में राजस्व मण्डल में 21 दिसम्बर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पूर्व परामर्श का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मंडल के अतिरिक्त निबंधक हेमंत स्वरूप माथुर ने मंगलवार को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर की ओर से लोक अदालत की भावना से परस्पर समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारण के लिये पूर्व परामर्श पीठ गठन दो से पांच दिसम्बर तक के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व परामर्शदाता सुरेश सिन्धी के साथ ही उनके सहयोगार्थ मंडल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार यादव, वरिष्ठ सहायक एवं सहायक रीडर और अन्य को पूर्व परामर्श कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित