जयपुर , फरवरी 17 -- राजस्थान सरकार ने प्रस्तुत बजट 2026-27 के बाद विधानसभा में हुए सामान्य वाद विवाद का मंगलवार को अपना जवाब दिया और इस दौरान सड़क, पेयजल, ऊर्जा, नागिरक सुविधाएं, औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , सामजिक सुरक्षा एवं पर्यटन कला एवं संस्कृति, कृषि एवं पशुपालन सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा गत 11 फरवरी को प्रस्तुत बजट के बाद जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और भी प्रस्ताव प्राप्त हुए है और आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए वह नवीन घोषणाएं प्रस्तावित कर रही है जिनमें प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों के निर्माण , मरम्मत एवं उन्नयन संबंधी कार्य 690 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कराये जाना प्रस्तावित है।
इसी तरह पेयजल के संबंध में राज्य से निकलने वाले दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल कोरिडोरके नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक जल एवं पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में पुरानी जीर्णशीर्ण पाइप लाइन को बदलने के लिए 150 करोड़ रुपए व्यय किए जायेंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 210 करोड़ रुपए से धिक के कार्य कराये जायेंगे।
प्रदेश में विद्युत तंत्र के और अधिक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न जीएसएस का निर्माण् किया जायेगा। प्रदेश के विभन्न क्षेत्रों में सौन्दर्यकरण एवं उन्नयन संबंधी कार्य कराये जायेंगे। इसी तरह कोटा बूंदी में निर्माणधीन नवीन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के नजदीक रीको द्वारा वृहद् औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जयेगा जिसमें लोजिस्टिक टेक्सटाइल आदि उद्योगों की स्थापना की जायेगी। जोजरी नदी में गिरने वाले ट्रीटेट वाटर को पाइप लाइन द्वारा पचपदरा रिफाइनरी बालोतरा तक पहुंचाने के कार्य के लिए डीपीआर बनाई जायेगी।
प्रदेश में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा व्वयस्था को और अधिक सुदृढ करने की दृष्टि से नवीन संस्थान एवं विषय प्रारंभ करने तथा भवन निर्माण संबंधी कार्य करवाये जायेंगे। इसी तरह प्रदेश में खेल सुविधाओं के विास्तार के लिए स्टेडियम निर्माण एवं अन्य सुविधाये विकसित किए जाने के लिए विभिन्न कार्य कराये जायेंगे।
प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए चिकित्सा संस्थानों की स्थापना अपग्रेडेशन , बेड क्षमता वृद्धि एवं भवन निर्माण़् संबंधी विभिन्न कार्य कराये जायेंगे। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के साथ धार्मिक स्थलों के विाकस संबंधी विभिन्न कार्य कराये जायेंगे। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं से संबंधी विभिन्न कार्य कराने जाने प्रस्तावित है।
इसके अलावा लूणकरणसर बीकानेर में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया जायेगा। जोधपुर के शेरगढ़ के चाबा में नवीन पुलिस चौकी तथा जोधपुर में लूणी के धावा में पुलिस थाना खोला जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित