बारां , मार्च 04 -- राजस्थान में राजस्थान शतरंज संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में बारां के प्रद्युम्न गौतम उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
बीकानेर के सर्किट हाउस में हुए चुनाव में बुधवार को बीकानेर के लक्ष्मण राघव अध्यक्ष, नागौर के विनेश शर्मा सचिव, बीकानेर के शैलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। कोटा के मुकेश मण्डलोई संयुक्त सचिव चुने गए।
रिटर्निंग अधिकारी रिटायर्ड जज उमेश शर्मा, अखिल भारतीय शतरंज संघ के प्रतिनिधि अंकुश रक्ताडे के निर्देशन में आयोजित चुनाव के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका, एसएल हर्ष सहित राज्यभर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित