जयपुर , जनवरी 28 -- राजस्थान विधानसभा में बुधवार को दिवंगत विशिष्टजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों की आत्म शांति और उनके परिजनों को इस बिछोह को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रारम्भ में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शोक प्रस्ताव रखते हुए दिवंगत विशिष्टजनों पंजाब के पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डी.डी.लापांग, त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वबिस्वा बन्धु सेन, पूर्व सांसद रामेश्वर लाल डूडी, अश्क अली टाक, अभिनेता धर्मेन्द्र, भानुप्रकाश मिर्धा एवं श्याम सुन्दर लाल के राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में दी गई सराहनीय सेवाओं का उल्लेख किया।
उन्होंने राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद तिवारी, पूर्व मंत्री भरत सिंह, नन्दलाल मीणा, पूर्व राज्य मंत्री डॉ रतनलाल जाट, पूर्व विधायक शिवराम सिंह कुशवाह, डॉ.रघुवीर सिंह गौड़, मोहनलाल राठौड़, विजय सिंह, फूलचन्द गुर्जर, दिलसुखराय चौधरी और नवरंग सिंह द्वारा राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में दी गयी सराहनीय सेवाओं का उल्लेख किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित