जयपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान विधानसभा में बुधवार को भील प्रदेश की मांग उठी।
सोलहवीं राजस्थान के पंचम एवं बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान डूंगरपुर जिले में चौरासी से भारत आदिवासी पार्टी विधायक अनिल कटारा ने यह मांग उठाई। श्री कटारा ने राज्य सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा करने काआरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार की बात करते हैं और सुनने में अच्छा लग रहा है लेकिन आदिवासियों के जंगल उजाड़े जा रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं और पहाड़ों को काटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आरक्षण के अनुरूप भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। अगर इसी तरह आदिवासी समाज की तौहीन और उपेक्षा होती रही तो हमारे पास अंतिम विकल्प यही है कि हम भील प्रदेश की मांग करते हैं। भील प्रदेश के लिए हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे और भील प्रदेश को लेकर रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित