जयपुर , फरवरी 04 -- राजस्थान के बीकानेर में चल रहा खेजड़ी बचाओं आंदोलन का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में उठा।
विधायक डूंगर राम गेदर ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और कहा कि प्रदेश में पर्यावरण बचाओ, खेजड़ी बचाओ समिति बिश्नोई समाज की अगुवाई में पिछले दो साल से बीकानेर में आंदोलनरत है लेकिन खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई उसके बावजूद भी हो रही है।
उन्होंने कहा कि खेजड़ी राज्य का आधिकारिक वृक्ष है और इसे बचाने के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक आंदोलनकारियों से कोई बातचीत नहीं की। बड़ी संख्या में लोग महावपड़ाव में आए और आज तीसरे दिन भी कई संत अन्न, जल त्याग कर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनके साथ सैंकड़ों लोग इस अनशन पर बैठे हैं। तीन धरनार्थियों की तबीयत खराब हो चुकी है, कोई सरकार का प्रतिनिधि वहां पर नहीं गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित