गुवाहाटी , मार्च 30 -- राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद रियान ने कहा कि बारिश हो रही है और आगे भी बारिश की संभावना है, भले ही यह लाल मिट्टी की पिच है। कप्तानी करना अच्छा लग रहा है। 17 साल के खिलाड़ी से लेकर अब तक का सफर खास रहा है और मेरे साथियों ने पूरा साथ दिया है। लक्ष्य चैंपियन बनना है। हमने ऑक्शन और ट्रेड के दौरान समझदारी से खिलाड़ी चुने हैं, खासकर ऑलराउंडर्स। बर्गर, आर्चर, फरेरा और हेटमायर हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि बारिश और हालात को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी ही करते। हमने देखा कि पिछला साल हमारे लिए कैसा रहा, इसलिए हमने सोचा कि ऑक्शन में एक तय रणनीति के साथ जाएंगे। ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करें जो टीम के माहौल में फ़िट बैठें, उम्मीद है कि यह काम करेगा। शॉर्ट, ओवर्टन, नूरऔर हेनरी हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं। आज हम सात बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित